मनोरंजन
'लैंप लग रही हैं'...यूजर्स को पसंद नहीं आया ANUSHKA SHARMA का पिंक आउटफिट
Rounak Dey
27 May 2023 3:48 PM GMT

x
जमकर कर रहे एक्ट्रेस को ट्रोल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। इस दौरान वह व्हाइट बॉडी फिटेट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब की गई। वहीं, इवेंट के बाद हुई पार्टी में भी अनुष्का ने शिरकत की। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस का आउटफिट यूजर्स को रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर मिसेज कोहली को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर्स को पसंद नहीं आया अनुष्का का पिंक लुक
अनुष्का शर्मा ने रेड कार्पेट के बाद रात में हुई पार्टी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पिंक टॉप पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक शीमरी पैंट पहनी। वहीं, टॉप के साइड में लंबा सा फेरीटेल भी था। अनुष्का ने अपने इस लुक को स्लीक पोनी टेल और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। हालांकि, एक्ट्रेस का ये आउटफिट यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- "आप लैंप की तरह दिख रही हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "कहां से लाते हैं ये लोग ऐसे कपड़े।"
Next Story