मनोरंजन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi :परी की जिंदगी में होगी पहले पति अजय की वापसी

Sarita
23 Jan 2026 12:34 PM IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाया गया है कि नयना, तुलसी की वापसी से बिल्कुल भी खुश नहीं है। वहीं, मिहिर बहुत खुश दिख रहा है। मिहिर ने एक बार फिर सब कुछ तुलसी को सौंप दिया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपने देखा है कि मिहिर, नयना को कुंडली के बारे में बताकर परेशान करता है।इसी बीच, रणविजय भी अपने ससुराल लौट आता है। आते ही वह परी को मारने के लिए हाथ उठाता है, और मिहिर का खून खौल उठता है। मिहिर, रणविजय को बुरी तरह डांटता है। तुलसी भी परी के पहले पति से मिलती है। शो की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी और मुन्नी फिर से मिलेंगे। मुन्नी, तुलसी की मदद के लिए हाथ बढ़ाएगी। मिहिर से बहस के बाद रणविजय घर लौट आएगा। घर पहुंचते ही वह परी को एक कमरे में बंद कर देगा।
इतना ही नहीं, रणविजय कमरे में गैस का पाइप खुला छोड़ देगा। परी का दम घुटने लगेगा, और उसकी आंखें बंद हो जाएंगी। रणविजय यह सारा ड्रामा खड़ा होकर देखता रहेगा। परी, तुलसी को फोन करके सब कुछ बताएगी। बिना देर किए तुलसी वहां पहुंच जाएगी।
तुलसी
देखती है कि गैस की वजह से परी बेहोश हो गई है। परी की हालत देखकर तुलसी घबरा जाएगी। अब तुलसी तय करेगी कि वह हर हाल में रणविजय को सबक सिखाएगी। वह परी को तलाक लेने के लिए मजबूर करेगी। इसी बीच, परी का पहला पति उसकी ज़िंदगी में वापस आने वाला है।
इसी बीच, मुन्नी भी शांति निकेतन को बचाने के लिए निकल पड़ेगी। कलेक्टर के तौर पर मुन्नी शांति निकेतन के कागजात हासिल करेगी और तुलसी की मदद करेगी। तुलसी, परी को अस्पताल ले जाएगी। डॉक्टर परी को बचा लेंगे, लेकिन रणविजय के कामों का उसे गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा।
Next Story