मनोरंजन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मुन्नी की एंट्री से शो में आएंगे कई ट्विस्ट

Sarita
18 Jan 2026 10:48 AM IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मुन्नी की एंट्री से शो में आएंगे कई ट्विस्ट
x
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में, तुलसी की एंट्री से नैना काफी परेशान है। नैना को लगता है कि तुलसी के आने के बाद से मिहिर बहुत बदल गया है। नैना मिहिर के बर्ताव से परेशान होगी। अब तक शो में आपने देखा है कि बापूजी और तुलसी पहले अपने पोते-पोती की शादी पक्की करते हैं।शादी से पहले सगाई की रस्म होती है। सगाई के दौरान, नैना मिहिर के करीब आने की कोशिश करती है। नैना तुलसी के सारे काम करने की कोशिश करती है। हालांकि, गायत्री उसे ऐसा नहीं करने देती। शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सगाई खत्म होते ही तुलसी अपने पोते की शादी की तैयारी शुरू कर देगी।इस बीच, नैना लगातार तुलसी को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ, देव बापूजी की पोती को बेवकूफ बनाने वाला है। परिवार के सामने वह ऐसा दिखावा करता है कि उसे बापूजी की पोती बहुत पसंद है। हालांकि, वह सिर्फ पैसे के लिए उससे शादी कर रहा है।
परिवार वाले देव की शादी से काफी जलेंगे। दूसरी तरफ, मुन्नी की भी कहानी में एंट्री होने वाली है। ऋतिक और मुन्नी एक बार फिर आमने-सामने आएंगे। हालांकि, मुन्नी अपने पहले प्यार को इग्नोर करेगी। दूसरी तरफ, मिहिर का कर्ज चुकाने के लिए तुलसी अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोचेगी। इस स्थिति में, नैना उसे डिमोटिवेट करने की कोशिश करेगी। नैना तुलसी से कहेगी कि बिजनेस चलाना उसके बस की बात नहीं है। फिर नैना तुलसी को एक डील क्रैक करने का चैलेंज देगी। तुलसी खुशी-खुशी नैना का चैलेंज एक्सेप्ट कर लेगी। यह सुनकर मिहिर बहुत खुश होगा।
नैना तुलसी के रवैये से हैरान रह जाएगी। उसे रोकने के लिए वह एक के बाद एक चाल चलेगी। इस बीच, तुलसी रणवीर के पीछे भी जाएगी। तुलसी सबूत इकट्ठा करेगी कि मिहिर की बर्बादी के पीछे कोई और नहीं बल्कि रणवीर ही है। तुलसी परिवार को बताएगी कि रणवीर परी को भी बहुत परेशान करता है।
Next Story