मनोरंजन

kyunki saas bhi kabhi bahu thi : दूसरे एपिसोड में पार्टी छोड़ थाने पहुंची तुलसी

Sarita
31 July 2025 7:35 AM IST
kyunki saas bhi kabhi bahu thi : दूसरे एपिसोड में पार्टी छोड़ थाने पहुंची तुलसी
x
kyunki saas bhi kabhi bahu thi : 30 जुलाई 2025 से टीवी की चहेती बहू स्मृति ईरानी यानी तुलसी ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरू हो चुका है। शो के पहले ही दिन तुलसी-मिहिर समेत पूरे परिवार को दर्शकों से रूबरू कराया गया। मंगलवार को पहले एपिसोड ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं। अब दूसरे एपिसोड की शुरुआत तुलसी की साड़ी की समस्या से होती है। वह इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि पार्टी में क्या पहनें।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के पहले ही एपिसोड ने साबित कर दिया कि इस बार भी शो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेगा। अब दूसरे सीजन में पूरा विरानी परिवार इकट्ठा होता है, क्योंकि घर में तुलसी और मिहिर की शादी की सालगिरह मनाई जा रही है। इसी बीच घर में तूफान आने की आशंका है। लेकिन तुलसी की बेटी अपने रिश्ते को छुपाती नजर आती है जब अचानक तुलसी का आमना-सामना होता है। लेकिन राज़ खुलने से बच जाता है।
गायत्री आंटी तुलसी को ताना मारती हैं
तुलसी यानी स्मृति ईरानी को पार्टी में सही ड्रेस नहीं मिलती, इसलिए वो पुराने कपड़े पहनकर पार्टी में आ जाती हैं। गायत्री की सहेली तुलसी को मुँह पर ही कह देती है कि ये तुलसी है, इसका कोई मेल नहीं है। गायत्री तुलसी को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। पार्टी के बीच में एक फ़ोन आता है और तुलसी की मुश्किलें बढ़ा देता है।
पार्टी के बीच में तुलसी पुलिस स्टेशन पहुँच जाती है
पार्टी के बीच में एक फ़ोन आता है और बेटा उसे बाहर बुलाता है। तुलसी पार्टी छोड़कर अपने बेटे को लेने पुलिस स्टेशन जाती है। क्योंकि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वो पुलिस स्टेशन में बैठा है। वो वहाँ से अपने बेटे को पार्टी में ले आती है। वो पूरे परिवार से झूठ बोलकर अपने बेटे को लेने जाती है
। इस बीच गायत्री
भी तुलसी पर सवाल उठाती है।
बेटी परी तुलसी का भरोसा तोड़ती है
पार्टी के बीच में मिहिर तुलसी से कहता है कि वो अपनी बेटी की शादी की बात अपने बिज़नेस पार्टनर के बेटे से करने वाला है। लेकिन ये बात उनकी बेटी को पता चल जाती है, जो पहले से ही किसी और से प्यार करती है। ऐसे में वो पार्टी छोड़कर अपने कमरे में चली जाती है और तुलसी और बेटी के बीच खूब बहस होती है। लेकिन इसी बीच बेटी तुलसी को बता देती है कि वो किसी और से प्यार करती है।
बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा एपिसोड पहले से ज़्यादा दिलचस्प रहा। गायत्री अब भी मिहिर और तुलसी के बारे में अच्छी राय नहीं रखती। दूसरे एपिसोड में भी वो तुलसी पर तंज कसती नज़र आईं।
Next Story