मनोरंजन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगी स्मृति ईरानी, जानें वापसी की वजह

Sarita
24 July 2025 8:42 AM IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगी स्मृति ईरानी, जानें वापसी की वजह
x
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी की दुनिया एक बार फिर पुराने दिनों की यादें ताज़ा करने जा रही है। साल 2000 के सबसे मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीज़न जल्द ही आने वाला है। इस बार भी स्मृति ईरानी अपने पसंदीदा तुलसी विरानी के किरदार में नज़र आने वाली हैं। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद, स्मृति अब फिर से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।
स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी
स्मृति ईरानी ने अपने एक इंटरव्यू में इस वापसी की वजह बताई। उन्होंने यह भी बताया कि यह सीज़न एक लिमिटेड सीरीज़ है और उन्हें उदय शंकर और एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है। जिसे वह गँवाना नहीं चाहती थीं। इसके साथ ही स्मृति ने बताया कि एकता कपूर की रचनात्मक सोच और उनका अनुभव उन्हें हमेशा प्रेरित करता है, और वह देखना चाहती थीं कि एकता आज के नए विषयों और विचारों को किस नज़रिए से पर्दे पर पेश करती हैं। दरअसल स्मृति ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई काम नहीं किया है। इसलिए, उनके लिए इस नए अनुभव को अपनाना दिलचस्प होने वाला है। उनका मानना है कि अभिनय की दुनिया में बहुत कुछ बदल गया है। पहले बहुत कम तैयारी होती थी, लेकिन अब हर सीन के लिए कई बार रिहर्सल करनी पड़ती है। सेट पर नए कलाकारों के साथ बैठकर सीन को पढ़ना पड़ता है ताकि सभी एक-दूसरे के साथ सहज और बेहतर तरीके से काम कर सकें।
इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने आगे बताया कि अब वह राजनीति और अभिनय, दोनों को साथ लेकर चलेंगी। पहले ये दोनों अलग-अलग क्षेत्र थे, लेकिन अब उन्होंने अपने जीवन में इन दोनों के बीच संतुलन बनाना सीख लिया है और भविष्य में भी इसी तरह अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाएँगी। टीवी और राजनीति, दोनों में अपनी पहचान बना चुकीं स्मृति ईरानी की यह वापसी फैन्स के लिए खुशी और उत्साह का मौका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन में वह किस तरह पर्दे पर वापसी करती हैं और इस बार कहानी में क्या नया मोड़ देखने को मिलेगा।
Next Story