मनोरंजन

Kuberaa Trailer: 'कुबेर' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन के साथ शक्ति और अधिकार की दिलचस्प कहानी

Sarita
16 Jun 2025 7:48 AM IST
Kuberaa Trailer: कुबेर का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन के साथ शक्ति और अधिकार की दिलचस्प कहानी
x
Kuberaa Trailer: फिल्म 'कुबेर' इसी महीने रिलीज होने जा रही है। उससे पहले रविवार 15 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है। जैसा कि फिल्म के टाइटल से पता चलता है, कहानी भी 'कुबेर' के खजाने पर कब्जे की है। यह सत्ता और पैसे के बारे में है।
फिल्म 'कुबेर' 20 जून को सिनेमाघरों में आएगी। उससे पहले रविवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और धनुष मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर में वह एक अमीर आदमी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में वह सिगरेट के छल्ले बनाते भी नजर आ रहे हैं।
पैसे, सत्ता और अधिकार की कहानी
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक आवाज सुनाई देती है, 'करोड़ों करोड़ों करोड़ों कितना होता है सर?' इसके साथ ही धनुष की झलक भी देखने को मिलती है. कुछ व्यापारियों की मीटिंग चल रही होती है. एक आवाज आती है, तेल कोई मामूली चीज नहीं है, ये कुबेर का ऐसा खजाना है, जो पूरी सरकार को हिलाने की ताकत रखता है. एक आवाज आती है, 'मुझे ये चाहिए सिद्दप्पा जी'. अगले सीन में नागार्जुन नजर आते हैं और डायलॉग होता है 'इस देश में सिर्फ पैसा और पावर चलता है,
नियम
और कानून नहीं, यही सच्चाई है'|
नागार्जुन फिल्म में दीपक का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में धनुष और रश्मिका मंदाना के बीच की केमिस्ट्री को बखूबी दिखाया गया है. धनुष एक भिखारी के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में इमोशन के साथ-साथ सस्पेंस भी है. एक्शन का भी डोज है. ट्रेलर काफी दिलचस्प है. देखना होगा कि फिल्म दर्शकों पर क्या जादू करती है. ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है|
Next Story