
x
KSBKBT: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में हर दिन कमाल के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। तुलसी अक्सर अपनी ज़िंदगी को परफेक्ट दिखाती है, लेकिन ऐसा है नहीं। अब धीरे-धीरे उसकी ज़िंदगी का हर राज़ खुलने वाला है। शो में अब तक आपने देखा कि नैना की दोस्त उसे याद दिलाएगी कि वो अब भी मिहिर से प्यार करती है।
हालांकि, नैना अपनी दोस्त से अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश करेगी। इसी बीच, मिहिर नैना से मिलने पहुँचेगा। वहीं दूसरी तरफ, गायत्री, मंदिरा का नाम लेकर तुलसी को ताना मारने वाली है। मंदिरा का नाम सुनते ही तुलसी को गुस्सा आ जाता है। इसी बीच, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।
मिहिर बीमार पड़ जाएगा
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी गायत्री की बातों से बहुत नाराज़ हो जाएगी। उसके बाद तुलसी, मिहिर के घर वापस आने का इंतज़ार करेगी। इस दौरान, तुलसी खुद को समझाती नज़र आएगी कि मिहिर उसे धोखा नहीं देगा। मुलाकात के दौरान मिहिर की तबीयत थोड़ी बिगड़ जाएगी।
मिहिर नयना के घर सोएगा
ऐसे में वह घर वापस नहीं लौटेगा। दरअसल, नयना मिहिर को पनाह देने वाली है। वह नयना के घर सोएगा। मिहिर को देखकर नयना के मन में कई तरह के ख्याल आएंगे। मिहिर के घर न लौटने पर तुलसी बहुत परेशान हो जाएगी। तुलसी गायत्री की बातों को सच मानने लगेगी। उसे लगेगा कि नयना की वजह से मिहिर उसे फिर से धोखा देगा, यह सोचकर तुलसी बहुत डर जाएगी। दूसरी तरफ, नयना को एहसास होगा कि वह मिहिर के बिना नहीं रह सकती। अब वह मिहिर को तुलसी से छीनने का फैसला करेगी। बारिश के कारण अंगद और वृंदा घर नहीं आ पाएंगे।
वे एक होटल में जाने वाले हैं, जहाँ उन्हें एक ही कमरे में रात बितानी होगी। वृंदा और अंगद एक ही कमरे में रहकर दूरी बनाए रखने की कोशिश करेंगे। लेकिन, इस दौरान दोनों बातें करेंगे और दोस्त बन जाएँगे। सुबह होते ही मिहिर घर पहुँच जाएगा। इधर तुलसी बहुत गुस्से में है और मिहिर को डांटती है। मिहिर उसे बताता है कि सर्दी की वजह से उसकी तबियत खराब हो गई थी।
TagsKSBKBTएपिसोडई मुसीबततुलसीKSBKBTEpisodeE MusibatTulsi जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





