
x
KSBKBT season 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब तक आपने देखा है कि परिधि अपने घरवालों को यकीन दिला चुकी है कि ससुराल में उसे घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। वो अपने मायके में ऐसा ड्रामा करेगी कि लोगों को लगेगा कि ससुराल में उसने बहुत परेशानियाँ झेली हैं।
इधर सुभाष परेशान है क्योंकि वृंदा उसके चंगुल में नहीं फँस रही है, लेकिन रणविजय उसे समझाता है कि तुम इस चॉल वाली लड़की के चक्कर में क्यों पड़ रहे हो। तुम्हें भी मेरे जैसे अमीर बाप की लड़की ढूँढनी चाहिए, जो तुम्हें खूब सारा पैसा लाकर दे। दूसरी तरफ, सुभाष वृंदा के घर जाकर बहुत अच्छा बनने की कोशिश करता है।
मिहिर तुलसी पर गुस्सा होगा
इधर, मिहिर अजय के साथ सारे सौदे रद्द कर देगा। इस वजह से तुलसी और मिहिर में झगड़ा हो जाता है। मिहिर तुलसी से कहता है कि तुम्हें महान बनने की ज़रूरत है, अगर तुमने उस समय उस घर के दामाद को जेल नहीं भेजा होता, तो ये सब नहीं होता। इधर, वृंदा अपने भाई के कहने पर सुभाष से मिलने जाती है। रणविजय भी सुभाष के साथ आता है। तभी रणविजय को परिधि का फोन आता है, वो कहती है कि वो उस बेवकूफ का घर हमेशा के लिए छोड़ चुकी है। वृंदा ये सब देख लेती है। इधर, तुलसी नंदिनी को बताती है कि परिधि खाना नहीं खा रही है। इसी बीच, तुलसी को अजय का फोन आता है।
परिधि सब सुन लेती है। तुलसी अजय से कहती है कि तुम मुझसे मिलने मेरे घर नहीं आओगे, न ही मैं तुम्हारे घर आऊंगी, मैं पता भेज दूंगी, हम वहीं मिलेंगे। परिधि ये सब सुन लेती है और मिहिर को बताती है। मिहिर को इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए परिधि कहती है कि मम्मी आज भी मेरी बात नहीं सुन रही हैं। परिधि की बातें सुनकर मिहिर गुस्सा हो जाएगा और नैना से कहेगा कि तुम मेरा इतना साथ दे रही हो और तुलसी है कि कुछ समझ नहीं पा रही।
Next Story





