
x
Krrish 4 Hrithik Roshan: अब बारी है ऋतिक रोशन की अगली फिल्म की। हालांकि इस साल उन्हें 'वॉर 2' से काफी उम्मीदें थीं। यही वजह है कि YRF स्पाई यूनिवर्स ने फिल्म पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए। लेकिन फिल्म के लिए न तो हीरो काम आया और न ही विलेन... फिल्म भले ही 14 अगस्त को रिलीज हो गई हो, लेकिन यह अभी भी बजट से कोसों दूर है। इसी बीच ऋतिक रोशन ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। वह कृष 4 का निर्देशन कर रहे हैं। वहीं, पिता राकेश रोशन फिल्म से बतौर निर्माता जुड़ रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
कुछ समय पहले ही फिल्म की घोषणा हुई थी। साथ ही पता चला था कि वह इस बार दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब एक न्यूज वेबसाइट पर 'कृष 4' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिससे पता चला कि फिल्म 2026 में भी रिलीज नहीं होगी। दरअसल ऋतिक के पिता ने बताया है कि शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी।
राकेश रोशन अपनी फिल्मों को लेकर जल्दबाजी नहीं करते। समय लेकर प्रोजेक्ट की योजना तैयार की जाती है। जिसके बाद फिल्म को फ्लोर पर लाया गया है। अब क्योंकि इस बार कृष 4 के निर्देशन की कमान उनके बेटे ऋतिक रोशन संभाल रहे हैं, तो उन्होंने बताया कि, स्क्रिप्ट लिखने में ज़्यादा समय नहीं लगा। हालाँकि, बजट का दबाव था। लेकिन अब हमें फिल्म के बजट का अंदाज़ा है कि इसकी लागत कितनी हो सकती है। इसलिए जल्द ही फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालाँकि, ऋतिक भी अपने पिता की राह पर चलते नज़र आ रहे हैं।
इस दौरान राकेश रोशन ने फिल्म की टाइमलाइन के बारे में भी बताया। उनका कहना है कि फिल्म का काम तेज़ी से चल रहा है। वह अगले साल के मध्य तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यानी 2026 में ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफ़ी ज़्यादा है। वह फिल्म को फ्लोर पर लाने से पहले पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं।
दरअसल, यह फिल्म कृष फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त है। 'कोई मिल गया' 2003 में आई थी, वहीं 'कृष' 2006 में और 'कृष 3' 2013 में आई थी। अब कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक जारी रहेगी। वहीं राकेश रोशन ने कहा कि फिल्म को 2027 में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
Next Story





