मनोरंजन

बिकिनी लुक में कृति सेनन के रक्षाबंधन का विज्ञापन, भड़कीं कंगना रनौत

Gulabi Jagat
25 Aug 2026 7:25 AM IST
बिकिनी लुक में कृति सेनन के रक्षाबंधन का विज्ञापन, भड़कीं कंगना रनौत
x

बिकिनी लुक में कृति सेनन के रक्षाबंधन का विज्ञापन, भड़कीं कंगना रनौत

नई दिल्ली: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाली कंगना अब बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को लेकर दिए गए बयान के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने कृति के एक हालिया विज्ञापन में उनकी ड्रेस पर तंज कसा है।

जानिए क्या है मामला?
कृति सेनन इन दिनों अपने एक विज्ञापन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर है। उन्होंने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए यह विज्ञापन किया है। एक्ट्रेस विज्ञापन में रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं। मगर, उनके कपड़े काफी रिवीलिंग हैं। वे इंडो वेस्टर्न ड्रेस में दिख रही हैं। कृति सेनन की ड्रेस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
देखें वीडियो :
अभिनेत्री के इसी विज्ञापन पर कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसा है और उनके कपड़ों पर सवाल उठाया है।


कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं। आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए'?
कंगना ने आगे लिखा है, 'हाहा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है'।
कंगना रनौत इन दिनों जेन-जी पर अपनी कथित विवादित टिप्पणी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी टिप्पणी पर सोनू सूद, बाबा रामदेव समेत कई लोगों ने एतराज जताया था। कंगना ने अपनी आलोचना करने वाले लोगों पर पलटवार किया है। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और बाबा रामदेव का नाम लेते हुए कहा है कि टिप्पणी करने वालों में से किसी ने भी उनके बराबर एक 1 प्रतिशात भी सफलता हासिल नहीं की है। ऐसे में वे किसी का ज्ञान नहीं सुनेंगी।
Next Story