मनोरंजन

Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं – 'अपनी भड़ास दूसरों पर निकालना बंद करें'

Harrison
21 Aug 2025 7:08 PM IST
Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं – अपनी भड़ास दूसरों पर निकालना बंद करें
x
Entertainment मनोरंजन : अन्य फिल्मी सितारों की तरह कृति सेनन (Kriti Sanon) को भी सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ा है। हाल ही में कृति ने रिवील किया है कि वह ऑनलाइन हेट से कैसे डील करती हैं। वह आखिरी बार दो पत्ती में दिखाई दी थीं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं।
जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है, तब से फिल्मी सितारों की स्क्रूटनी भी बढ़ी है। कुछ सेलेब्स को प्यार तो मिलता है, लेकिन साथ में ऑनलाइन नफरत का भी सामना करना पड़ता है। कृति सेनन (Kriti Sanon) भी उनमें से एक हैं।
मिमी फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) अपने नाम कर चुकीं कृति सेनन ने एक्सेप्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्यार के साथ-साथ उन्हें नफरत भी मिली है, लेकिन वह उसे खुद पर हावी नहीं होने देती हैं।
सोशल मीडिया हेट पर बोले कृति सेनन
सीएनएन-न्यूज 18 के साथ बातचीत में कृति सेनन ने ऑनलाइन हेटिंग को लेकर कहा, "मैं कमेंट्स या लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देती क्योंकि मुझे लगता है कि कोई अपनी जिंदगी की भड़ास किसी और पर निकाल रहा है। इसलिए मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती।"
कृति सेनन ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगर मैं आपको नहीं जानती तो क्या मैं वाकई आपकी बातों का जवाब दूंगी, अगर आप मुझसे कुछ अच्छी तरह से कहेंगे, तो नहीं। तो नहीं मुझे लगता है कि मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल इसके अच्छे पहलू के लिए करती हूं, जैसे कि मुझे अपने प्रशंसकों से जुड़ना पसंद है और मुझे फिल्मों से परे लोगों से जुड़ना पसंद है।"
Next Story