मनोरंजन

पापा जैकी श्रॉफ के साथ पूल में चिल करती दिखीं कृष्णा श्रॉफ, देखे Video

Khushboo Dhruw
12 April 2021 5:57 PM GMT
पापा जैकी श्रॉफ के साथ पूल में चिल करती दिखीं कृष्णा श्रॉफ, देखे Video
x
कृष्णा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृष्णा अपने पापा जैकी श्रॉफ के साथ पूल मेंचिल करती नजर आ रही हैं।

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने बॉलीवुड में तो एंट्री नहीं की है। उन्हें देखकर लगता है कि उनका ऐसा कोई प्लान भी नहीं है। लेकिन फिर भी कृष्णा काफी सुर्खियों में रहती हैं। कृष्णा की फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी है। उनके हर सोशल मीडिया पोस्ट्स खूब वायरल होते हैं। अब हाल ही में कृष्णा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृष्णा अपने पापा जैकी श्रॉफ के साथ पूल मेंचिल करती नजर आ रही हैं।

कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में कृष्णा ने पिता जैकी श्रॉफ के साथ एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल में फैमिली टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। कृष्णा ने छोटे से वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, लेकिन उनके फैन्स ने इसे वायरल करना शुरू कर दिया है।

कृष्णा का ये वीडियो उनके फैन ने भी शेयर किया है। वीडियो में दोनों बाप- बेटी पूल में एकसाथ चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही कृष्णा और जैकी की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी लग रही है। वहीं कृष्णा ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बीते दिनों कृष्णा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो सनबाथ लेती हुई नजर आई थीं। कृष्णा इस तस्वीर में बिकिनी पहनी हुई थीं और अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा ने लॉकडाउन 2021 हैशटैग का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा उन्होंने 'स्टे एट होम' स्टिकर का भी इस्तेमाल किया। कृष्णा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।


Next Story