
x
KING : पठान और जवान की 1000-1000 करोड़ की शानदार सफलता के बाद, शाहरुख खान की पर्दे पर वापसी का हर कोई इंतज़ार कर रहा है। शाहरुख के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार की बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। इसी बीच, किंग के सेट से शाहरुख का लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म किंग की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। पोलैंड के वारसॉ में उनके प्रशंसकों ने फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के सेट से किंग खान की पहली झलक देखने को मिली है।
फिल्म के सेट से शाहरुख का लुक सामने आया:
सुहाना खान भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। किंग शुरुआत से ही सुर्खियों का हिस्सा रही है। प्रशंसक फिल्म से जुड़ी हर चीज़ पर नज़र बनाए हुए हैं। पठान और जवान की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के लुक लीक हुए थे। रिलीज़ के बाद ये लुक आइकॉनिक साबित हुए। अब पोलैंड से किंग की शूटिंग के सेट से शाहरुख का एक नया लुक लीक होने के बाद फैन्स उत्साहित हो गए हैं।
जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें शाहरुख ग्रे रंग के बालों में नज़र आ रहे हैं, वहीं एक तस्वीर में उनके लंबे बाल दिख रहे हैं। अब पठान और जवान दोनों में ही शाहरुख ने अपने लंबे बालों वाला लुक रखा था, हालाँकि जवान में उनके छोटे बाल भी नज़र आए थे। अब किंग की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखने के बाद फैन्स इसकी तुलना पठान और जवान से कर रहे हैं। हालाँकि, पठान और जवान शाहरुख के करियर की अब तक की दो सबसे बड़ी फ़िल्में हैं।
'किंग' KING की दमदार स्टारकास्ट से उम्मीदें:
इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म उद्योग के विशेषज्ञों को उम्मीद है कि किंग एक ऐतिहासिक फिल्म होगी जो न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी बल्कि सितारों के उत्कृष्ट अभिनय को भी प्रदर्शित करेगी।
Next Story





