मनोरंजन

Kick 2: जानिए कबतक सिनेमाघरों में दस्तक देगी सलमान खान की Kick 2

Bharti Sahu 2
24 July 2024 6:19 AM IST
Kick 2: जानिए कबतक सिनेमाघरों में दस्तक देगी सलमान खान की Kick 2
x
Kick 2: सलमान खान Salman Khan की फिल्म किक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म की झलकियां आज भी दर्शकों के जहन में साफ हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज लिज के किरदार में नजर आई थीं। इसी बीच खबर आई कि मेकर्स बहुत जल्द फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो किक 2 साल 2025 तक फ्लोर पर आ सकती है। मिड डे की खबर के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला डेविल की कहानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। फिल्ममेकर फिलहाल सलमान खान के साथ सिकंदर में बिजी हैं। हालांकि इसको लेकर बातचीत शुरू हो गई है, लेकिन इसमें वक्त लग सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'किक के जरिए मैंने बतौर डायरेक्टर खुद को लॉन्च किया था। डिजिटल दुनिया में लोग अभी भी यह जानने को उत्सुक हैं कि फिल्म कब आ रही है? लोग मुझसे इस बारे में सवाल पूछ रहे हैं। तो मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि फिल्म कागजों पर है और इसे लेकर काम चल रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान Salman Khan फिलहाल रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें सलमान खान दमदार भूमिका में नजर आएंगे।
Next Story