भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 24 जुलाई 2024

Nilmani Pal
24 July 2024 12:45 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 24 जुलाई 2024
x

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों की सेहत अच्छी रहेगी। आप आर्थिक प्लानिंग बनाकर चलेंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। आपको परिवार से कुछ जगह की जरूरत महसूस हो सकती है। आपको अपने सामाजिक जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है। कुछ मेहमान बिना बताए आकर आपको सरप्राइज कर सकते हैं।

मूलांक 2- आज आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको आर्थिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। छोटी-मोटी बात पर घरेलू माहौल खराब न होने दें। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वाले आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में होंगे और आय में बढ़ोतरी की ओर बढ़ेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपको नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मूलांक 4- आज पैसों के मामले में सावधानी बरतें। आज पैसे को लेकर ज्यादा उदार न बनें, वरना आप इसे बर्बाद कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां आप अच्छे से निभाएंगे। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। आप आपके सामने किसी करीबी का सच आ सकता है, जिससे निराशा हो सकती है।

मूलांक 5- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप धन कमाने व संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव होगा। कोई आपके हित की चिंता करेगा। आपका धर्म-कर्म की ओर रुझान रहेगा। करियर में उन्नति मिल सकती है।

मूलांक 6- आज आपको पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए आपकी खूब तारीफ हो सकती है। आपको आर्थिक उत्थान मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 7- आज आपको अपना खान-पान सही रखने की जरूरत है, वरना सेहत बिगड़ सकती है। किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने में आपका काफी दिन बर्बाद हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा सौदा मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मूलांक 8- आपको पुराने निवेश का पैसा जल्द ही मिलने की संभावना है। किसी बच्चे या परिवार के सदस्य को आपकी मदद और साथ की जरूरत हो सकती है। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के संकेत स्पष्ट हैं। किसी व्यक्ति या चीज के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलना आपके लिए अच्छा होगा। आज आपको आर्थिक लाभ होगा।

मूलांक 9- आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। आपके लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने करीबी से सरप्राइज मिल सकता है। शाम तक धन लाभ के संकेत हैं। दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

Next Story