
x
Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 अप्रैल महीने में रिलीज होनी है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे. अक्षय कुमार की साल 2025 की यह पहली फिल्म है. पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं. ऐसे में अक्षय कुमार इस फिल्म के साथ इस साल की शानदार शुरुआत करना चाहेंगे. वैसे इसकी संभावनाएं भी नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं वो 5 कारण जो इशारा कर रहे हैं कि अक्षय कुमार की केसरी 2 Kesari 2 सुपरहिट साबित होगी|
केसरी का पहला पार्ट साल 2019 में आया था. फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और सुपरहिट रही थी. फिल्म के बाद अब इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म आ रही है. कहानी बिल्कुल अलग है. लेकिन फिल्म के पहले भाग की सफलता का असर इसके दूसरे भाग पर भी पड़ेगा और सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ेगी।
आमतौर पर देखा जाता है कि कोर्टरूम ड्रामा को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसा ही इस फिल्म के साथ भी देखने को मिल सकता है। अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि इसका तीसरा भाग भी आने वाला है। लेकिन इस फिल्म की कहानी भी कोर्टरूम ड्रामा ही है। आमतौर पर फैंस को ऐसी फिल्में पसंद आती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय की इस फिल्म को फैंस किस तरह से रिस्पॉन्स देते हैं।
ऐसा देखा गया है कि जब भी बॉलीवुड एक्टर आर माधवन किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आते हैं तो फिल्म बंपर कमाई करती है। साल 2024 में यह उनकी फिल्म शैतान के साथ देखने को मिला जिसमें वे अजय देवगन के साथ नजर आए। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब वे केसरी पार्ट 2 में अक्षय के साथ नजर आएंगे। माधवन की स्क्रीन मौजूदगी हिंदी दर्शकों को पसंद आती है और यह इस फिल्म के लिए प्लस पॉइंट भी हो सकता है।
पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार ने कई मजेदार या मनोरंजक भूमिकाएं की हैं। लेकिन उन्हें गंभीर भूमिकाओं में भी काफी पसंद किया गया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म सरफिरा में गंभीर भूमिका निभाई थी जिसे सराहा गया था। अब इस फिल्म में भी वह जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ितों की तरफ से गुहार लगाते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रेलर ने मचाई धूम
केसरी 2 Kesari 2का टीजर और ट्रेलर जब से सामने आया है, लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त धूम मची हुई है। फैंस का मानना है कि अक्षय कुमार इस फिल्म से धमाल मचाने वाले हैं। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके डायलॉग भी पसंद किए गए थे। अब बारी है फिल्म की।
TagsKesari Chapter 2अक्षय कुमारकेसरी चैप्टर 2 Kesari Chapter 2Akshay Kumarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





