
x
Kesari 2 BO Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 'Kesari Chapter 2ने अपने आठवें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। जानिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट वसूल होने की संभावनाओं के बारे में।
करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' 'Kesari Chapter 2 ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। इस ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ने 18 अप्रैल को रिलीज होते ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों से खूब तारीफें बटोरी हैं। अब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। आइए जानते हैं दूसरे शुक्रवार को इसने कितना कलेक्शन किया है।
8वें दिन 'केसरी चैप्टर 2''Kesari Chapter 2 ने कितनी कमाई की? 'केसरी चैप्टर 2' 'Kesari Chapter 2 1919 में बैसाखी के दौरान अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची और दुखद घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे प्रमुख सितारे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्म को खास बना दिया है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म के कलेक्शन में तेजी आई है।
फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ से ओपनिंग की। पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 46.1 करोड़ रुपये रहा। सैकनीलक के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 4.15 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 50.25 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या 'केसरी चैप्टर 2' 'Kesari Chapter 2 अपना बजट वसूल पाएगी?
'केसरी चैप्टर 2''Kesari Chapter 2 ने दूसरे शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है और 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और दूसरे वीकेंड में इसके कलेक्शन में भी उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म अभी तक अपने बजट का आधा भी नहीं वसूल पाई है, जिससे इसकी पूरी लागत वसूलने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा, इस शुक्रवार को दो और फिल्में- 'ग्राउंड जीरो' और 'फुले' रिलीज हुई हैं। हालांकि, इन फिल्मों का बजट कम है, लेकिन इनकी रिलीज ने 'केसरी चैप्टर 2' 'Kesari Chapter 2 के स्क्रीन नंबरों को प्रभावित किया है।
TagsKesari 2BO Collectionअक्षय कुमार50 करोड़केसरी चैप्टर 2Akshay Kumar50 croresKesari Chapter 2जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





