
x
Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति सोनी चैनल पर अपने 17वें सीजन के साथ एक बार फिर से शुरू हो गया है। यह शो हमेशा से ही अपने फॉर्मेट, स्लोगन और नई सोच से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनका ज्ञान भी बढ़ाता आया है। केबीसी के इस सीजन के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। वहीं अब इस सीजन के पहले एपिसोड से स्वतंत्रता दिवस पर स्पेशल एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है।
प्रोमो देखकर पता चल रहा है कि 15 अगस्त को प्रसारित होने वाला एपिसोड देशभक्ति से भरपूर होगा। केबीसी 17 के इस एपिसोड का नाम "स्वतंत्रता दिवस महा उत्सव स्पेशल" रखा गया है क्योंकि इसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की महिला शक्ति शामिल होंगी। आपको बता दें कि "स्वतंत्रता दिवस महा उत्सव स्पेशल" एपिसोड में भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली और उनके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस वार्ता का नेतृत्व करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह हॉट सीट पर नजर आएंगी। इस खास एपिसोड में भारतीय सेना की ये तीन बहादुर महिलाएं ऑपरेशन सिंदूर की कहानी सुनाएंगी। प्रोमो के एक सीन में कर्नल सोफिया बिग बी से कहती हैं, "पाकिस्तान ऐसा करता रहा है, इसलिए जवाब देना ज़रूरी था।" इसके साथ ही सोफिया ने अमिताभ बच्चन को इस पूरे ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा, "यह नई सोच वाला नया भारत है।"
TagsKaun Banega Crorepati 17कर्नल सोफिया कुरैशीKaun Banega Crorepati 17Colonel Sofia Qureshi जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





