
x
Karwa Chauth 2025 : बॉलीवुड करवा चौथ को एक अलग ही ग्लैमर के साथ मनाता है। इस साल करवा चौथ की शाम से ही बी-टाउन सेलेब्स की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और जल्द ही माँ बनने वाली परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह सिंपल और क्लासी लुक में करवा चौथ मनाती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैन्स के बीच तेज़ी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में परिणीति और राघव की प्यारी केमिस्ट्री साफ़ दिखाई दे रही है और फैन्स इस जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं।
पहली तस्वीर में परिणीति अपने पति को छलनी से देख रही हैं, जो पारंपरिक करवा चौथ की रस्म का एक अहम हिस्सा है। राघव प्यार से परिणीति की मेहंदी को निहारते हुए नज़र आ रहे हैं। परिणीति ने अपने कस्टमाइज़्ड जूते दिखाए, जिन पर उनके और राघव के नाम के पहले अक्षर "PR" और उनकी शादी की तारीख खुदी हुई है। इस साल परिणीति और राघव का करवा चौथ उनके फैन्स के लिए पहले से ही खास बन गया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और पोस्ट्स को खूब सराहना मिल रही है और लोग इस जोड़े की खुशियों में शामिल हो रहे हैं।
Next Story





