मनोरंजन

Kartik: कार्तिक आने वाले दिनों में सूरज बड़जात्या के नए 'प्रेम' बनेंगे.

Deepa Sahu
5 Jun 2024 3:26 PM IST
Kartik: कार्तिक आने वाले दिनों में सूरज बड़जात्या के नए प्रेम बनेंगे.
x
mumbai news :कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के फेवरेट हीरो बने हुए हैं. हर कोई उनके साथ फिल्में करने को आतुर है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि कार्तिक आने वाले दिनों में सूरज बड़जात्या के नए ‘प्रेम’ बनेंगे. उन्होंने ‘प्रेम’ बनने के लिए सलमान खान को एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया है. हालांकि इन खबरों पर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. बता दें कि इससे पहले कार्तिक, बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के सेकंड पार्ट ‘भूल भुलैया-2’ में रिप्लेस कर चुके हैं. अब वे सलमान खान को रिप्लेस करने वाले हैं.
कार्तिक आर्यन डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्मों के नए ‘प्रेम’ बनने के लिए तैयार हैं, एक ट्रेडमार्क नाम जो अब तक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पास था. सूरज बड़जात्या सलमान खान संग ‘प्रेम की शादी’ की घोषणा की थी लेकिन सलमान ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था. अब सलमान के मना करने के बाद कार्तिक को मेकर्स अप्रोच किया है.
सिंगल फैमिली पर बेस्ड होगी फिल्म
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसproject
पर अभी भी बातचीत चल रही है और बड़जात्या को लगता है कि कार्तिक में नए जमाने का प्रेम बनने की क्षमता है, क्योंकि वह चाहते हैं कि उनका हीरो स्क्रीन पर मासूमियत से भरा हो. यह फिल्म कथित तौर पर मॉर्डन पीरियड में सिंगल फैमिली पर बेस्ड है.
बता दें कि बड़जात्या ने खुद सलमान के साथ फिर से काम करने की घोषणा की थी और इस फिल्म का नाम ‘प्रेम की शादी’ रखा गया था. हालांकि, एक साल से अधिक समय तक चर्चा में रहने के बाद, कथित तौर पर फिल्म को बंद कर दिया गया क्योंकि अभिनेता जल्द ही Romantic Spaceमें काम करने के लिए उत्सुक नहीं थे. ऐसे में कार्तिक को बड़जात्या के नए प्रेम बनने का मौक़ा मिल गया है.
Next Story