Kartik Aaryan-Bhuvan Arora: कार्तिक संग नजर आएंगे भुवन अरोड़ा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में शुमार कबीर खान अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। उनके अलावा एक और एक्टर की एंट्री भी इस फिल्म में हो गई है और वह एक्टर हैं भुवन अरोड़ा। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भुवन अरोड़ा निर्देशक कबीर खान की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'फर्जी' में भुवन अरोड़ा के काम को खूब पसंद किया गया। शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद भुवन अरोड़ा अब कार्तिक के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कहा जा रहा है कि 'फर्जी' के बाद कबीर खान की नजर भुवन अरोड़ा पर पड़ी। इसी के बाद उन्होंने भुवन को अपनी फिल्म में लेने का मन बनाया।
कार्तिक के संग अपनी नई फिल्म को लेकर भुवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, 'मैं कबीर सर के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं। मुझे हमेशा उनकी फिल्में बेहद पसंद आई हैं। साथ ही उनके स्टोरी के चयन को लेकर भी मैं हमेशा उनकी तारीफ करता आया हूं।
इसके अलावा भुवन अरोड़ा ने कहा, 'यह बहुत चुनौतीपूर्ण फिल्म है, जिसके लिए काफी तैयारियां करने की जरूरत है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित होगी, जिसमें जिंदगी से भी बड़ा कैनवास देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में मुझे एक नए रोल में देखा जाएगा, जो मैंने पहले कभी नहीं किया है।'
बता दें कि कबीर खान द्वारा निर्देशित अगली फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। बात करें कबीर खान की फिल्मों की तो वह 'बंजरंगी भाईजान', 'एक था टाइगर ' और '83' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।





