मनोरंजन

Karan Tejasswi Breakup: बिग बॉस 15 के ये कपल का क्या हो चुका है ब्रेकअप हो चुका है

Apurva Srivastav
26 Jun 2024 3:03 AM GMT
Karan Tejasswi Breakup: बिग बॉस 15 के ये कपल का क्या हो चुका है ब्रेकअप हो चुका है
x
Karan Kundraa-Tejasswi Prakash Breakup: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल (cute couple) में से एक हैं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से दोनों के ब्रेकअप (breakup) की खबरें चल रही थीं। अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि कपल का ब्रेकअप हो चुका है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के घर में ही शुरू हुई थी। घर के अंदर ही दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था।
दोनों का हो गया ब्रेकअप- Both of them broke up
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अब एक दूसरे को डेट (date) नहीं कर रहे हैं। उनके ब्रेकअप को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। तेजस्वी और करण ब्रेकअप का कारण अभी नहीं पता है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच छोटी-छोटी चीजों पर लड़ाइयां हो रही थीं।
क्यों नहीं कर रहे ब्रेकअप का ऐलान?- Why are you not announcing the breakup?
वहीं, करण और तेजस्वी से जुड़े एक और सूत्र ने न्यूज18 को बताया कि दोनों अभी भी पब्लिक (Public) में एक साथ नजर आ रहे हैं क्योंकि वो दोनों पिछले तीन साल से एक पावर कपल थे और इसलिए हो सकता है कि फैंस के लिए ये दिल तोड़ने वाली खबर स्वीकार करना आसान नहीं होगा। सूत्र ने बताया कि वो दोनों अभी अपने ब्रेकअप का जल्द ऐलान नहीं करने वाले हैं। हालांकि, करण और तेजस्वी ने अपने ब्रेकअप पर कोई भी कमेंट नहीं किया है।
बता दें, ब्रेकअप की खबरों से पहले दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं। दोनों ने दुबई में एक घर भी खरीदा था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 (Big Boss 15) के घर में ही एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। घर से बाहर आने के बाद दोनों को एक दूसरों के साथ देखा जाने लगा था और फिर दोनों का रिलेशनशिप कंफर्म हुआ था।
Next Story