मनोरंजन

करण जौहर ने बताया- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर का रिलीज डेट

Apurva Srivastav
12 Dec 2021 12:40 AM IST
करण जौहर ने बताया- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर का रिलीज डेट
x
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को लेकर बहुत समय से सस्पेंस बना हुआ था. के दिनों से खबरें चल रहीं थी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर बहुत समय से सस्पेंस बना हुआ था. के दिनों से खबरें चल रहीं थी कि इसके मेकर्स ने इसको लेकर एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी लेकिन अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने कंफर्म कर दिया है कि इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर इसी महीने की 15 तारीख को दर्शकों के बीच लाया जाएगा. ये खबर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खबर है.

कोरोना महामारी के बीच रणबीर कपूर की इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग कई बार रोकी गई थी और कई बार इसके शूटिंग को शुरू भी किया गया. ये फिल्म पिछले तीन सालों से बन रही है. ये निर्देशक अयान मुखर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट है. उन्होंने इए फिल्म को लेकर काफी मेहनत और रिसर्च की है. ये बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है. आज शाम को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोशन पोस्टर शेयर करके बताया कि 15 दिसंबर को इसका पहला लुक शेयर किया जाएगा.
15 दिसंबर को ही हो सकता है फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान

इस दिन को एक ग्रैंड इवेंट के आयोजन किया जाएगा और बहुत अनोखे तरीके से ब्रह्मास्त्र की दुनिया को दर्शकों के सामने रखा जाएगा. 15 दिसंबर के शिवा नामक किरदार से भी पर्दा उठेगा. इसे करण जौहर और डिज्नी इंडिया मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान भी 15 दिसंबर को ही हो सकती है. रिपोर्ट्स की माने तो 9 सितंबर 2022 को इसकी रिलीज डेट तय की जा सकती है. इस दिन के लिए ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम मौजूद रहेगी.

रणबीर कपूर शिवा नाम के सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले हैं.
आपको बता दें, रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनका नाम इसमें शिवा है. ये एक पौराणिक किरदार से इंस्पायर होने वाला है. इसमें आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं. उन्होंने इनके पहले रणबीर कपूर के साथ 'ये जवानी है दीवानी जैसी' सुपरहिट फिल्म बनाई थी. इस फिल्म के तीन पार्ट आएंगे लेकिन अभी पहले पार्ट का इंतजार ही सबको है. इससे भारत को एक नया सुपरहीरो मिलने वाला है.


Next Story