मनोरंजन

Karan Deol : शादी की सालगिरह पर दृशा के लिए लिखा प्यार भरा नोट

Saba Naaz
18 Jun 2025 5:24 PM IST
Karan Deol : शादी की सालगिरह पर दृशा के लिए लिखा प्यार भरा नोट
x
Entertainment मनोरंजन : आज 18 जून को सनी देओल के बेटे करण की वेडिंग एनीवर्सरी है। इस खास पर करण ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और पत्नी दृशा की कई शानदार तस्वीरों का एक वीडियो कोलाज शेयर किया, जिसमें शादी से लेकर अभी तक की कई शानदार तस्वीरें शामिल हैं।
इन खास तस्वीरों के साथ करण ने पत्नी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा। करण ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी और अपनी कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी लव! तुम्हारे साथ बिताया हर दिन मुझे एक बेहतर इंसान बनाता है। तुम्हारा प्यार, ताकत और अनुग्रह मुझे शब्दों से ज्यादा प्रेरित करता है। हर गुजरते दिन के साथ मैं तुमसे और ज्यादा प्यार करने लगा हूं। यहां और भी ज्यादा प्यार, सफर और साथ में ना भूल पाने वाली शानदार यादें हैं।
Karan Deol : शादी की सालगिरह पर दृशा के लिए लिखा प्यार भरा नोटहमेशा तुमसे प्यार करता हूं। करण की इस शानदार पोस्ट पर पिता सनी देओल ने लिखा, 'मेरे प्यारे बच्चों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। भगवान भला करे।' इसी के साथ सनी ने कई लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए। वहीं कई फैंस ने भी करण को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो आप दोनों लंबी उम्र तक साथ रहें', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं और भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें', एक और फैन ने लिखा, 'महादेव आप दोनों को आशीर्वाद दें', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी एनीवर्सरी भैया और भाभी'।
Next Story