मनोरंजन

कृष्णा अभिषेक के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने फोटो पोस्ट कर दी बधाई

Rounak Dey
30 May 2023 7:36 PM IST
कृष्णा अभिषेक के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने फोटो पोस्ट कर दी बधाई
x
प्यार लुटाते हुए लिखी यह बात

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कृष्णा अभिषेक छोटे पर्दे के एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं। उनकी कॉमिक टाइम को फैंस काफी पसंद करते हैं। द कपिल शर्मा शो में कृष्णा सपना बनकर लोगों को खूब हंसाते हैं। कृष्णा का 30 मई यानी आज बर्थडे है। आज कृष्णा अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस उन्हें बधाई देने में लगे हैं। कपिल शर्मा ने भी कृष्णा को बधाई दी है।

द कपिल शर्मा शो को लोग खूब पसंद करते हैं। यह कॉमेडियन कपिल शर्मा इस शो की जान हैं, वे मेहमानों और दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शो में सपना की भूमिका निभाने वाले कृष्णा अभिषेक भी इस शो की जान है। उन्होंने इसी वर्ष शो में वापसी की है और एपिसोड्स को और दिलचस्प बना रहे हैं। अब उनके जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने कृष्णा अभिषेक को शुभकामनाएं दी है।

कृष्णा और कपिल बहुत अच्छे दोस्त हैं। आज कृष्णा ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कपिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की है। जिसमें कपिल और कृष्णा नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों को काले रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता हैं। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे है। फोटो शेयर करते हुए, कपिल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे भाई कृष्णा, हमेशा खुश रहो, स्वस्थ रहो और ऐसे ही दुनिया का मनोरंजन करते रहो। बहुत सारा प्यार।'

Next Story