मनोरंजन

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग

Sarita
11 July 2025 8:15 AM IST
Kapil Sharma: कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग
x
Kapil Sharma: भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में कॉमेडियन ने कनाडा में अपना कैफे (KAP'S CAFE) खोला था, जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में आए थे। वहीं, अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा के उसी कैफे पर हमला हुआ है।
शुरुआती खबरों के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड फायरिंग की गई, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी। कुछ सूत्रों का अनुमान है कि यह नेटफ्लिक्स के किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल शर्मा के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी के साथ मिलकर अभी 3 दिन पहले ही कनाडा में गुलाबी थीम वाला एक कैफे लॉन्च किया है। उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े दक्षिण एशियाई समुदायों में से एक के केंद्र में स्थित यह कैफे लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Next Story