मनोरंजन

Kamal R Khan Birthday : बर्थडे पर जानें एक्टर से जुड़े अनकहे किस्से

Sarita
1 Jan 2025 9:54 AM IST
Kamal R Khan Birthday  : बर्थडे पर जानें एक्टर से जुड़े अनकहे किस्से
x
Kamal R Khan Birthday : फिल्मों का सेल्फ रिव्यू करने वाले केआरके 1 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें। 1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मे कमाल आर खान Kamal R Khan का पूरा नाम मोहम्मद राशिद खान है और बाद में उन्होंने अपने नाम के साथ कमाल जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक केआरके हीरो बनने के लिए घर से चले गए थे। हालांकि सफलता न मिलने पर उन्होंने भोजपुरी का रुख किया और कई फिल्मों का निर्माण करने के साथ-साथ सहायक भूमिकाएं भी निभाईं। केआरके ने बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर काम किया है।
साल 2008 में बतौर लीड एक्टर केआरके की एकमात्र फिल्म देशद्रोही रिलीज हुई थी। इस फिल्म के भी कमाल आर खान ही प्रोड्यूसर थे। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। साल 2009 में केआरके टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस में भी नजर आए थे, हालांकि अपने व्यवहार की वजह से वो ज्यादा दिनों तक शो में टिक नहीं पाए। साल 2014 में कमाल आर खान फिल्म 'एक विलेन' में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। कमाल आर खान की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये आंकी गई है।
केआरके का वर्सोवा में घर और ऑफिस है। जानकारी के मुताबिक वो राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं।हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केआरके अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं। उनके दो बच्चे हैं, बेटा फैजल कमाल और बेटी फराह कमाल खान Kamal R Khan । जानकारी के मुताबिक कमाल आर खान की पत्नी और बच्चे दुबई में रहते हैं।
Next Story