
x
Kalki Koechlin Birthday: अभिनेत्री कल्कि केकलां Kalki Koechlin का जन्म 10 जनवरी 1984 को हुआ था। इस साल कल्कि अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कल्कि के पिता फ्रांसीसी और मां भारतीय हैं। उनके दादा मौरिस केक्ला एफिल टॉवर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के मुख्य इंजीनियर थे। वहीं कल्कि के पिता जोल केकला एक विमान बनाने वाली फैक्ट्री चलाते हैं। लेकिन कल्कि ने अपने लिए बॉलीवुड का रास्ता चुना। कल्कि के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
कल्किKalki केकला ने अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की। फ्रेंच के अलावा उन्हें हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। कल्कि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। कल्कि का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उनकी शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में वह केवल सहायक किरदार बनकर रह गईं। फिल्म 'देवी डी' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
कल्कि Kalki के फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। कल्कि ने 30 अप्रैल 2011 को 'देव डी' के निर्देशक अनुराग कश्यप से शादी की। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। दो साल के भीतर ही दोनों अलग हो गये। यह अनुराग की दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी।
कल्कि Kalki की प्रमुख फिल्मों में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'ये जवानी है दीवानी', 'शैतान', 'माई फ्रेंड पिंटो', 'शंघाई', 'एक थी डायन', 'गली बॉय', 'सेक्रेड गेम्स-2' शामिल हैं। 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' शामिल है।
TagsKalki KoechlinBirthdayजन्मदिनकल्किलाइफKalki KoechlinKalkiLifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





