मनोरंजन

Kajol: फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज, रोमांच, डर और इमोशन का जबरदस्त तड़का

Sarita
30 May 2025 7:35 AM IST
Kajol: फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज, रोमांच, डर और इमोशन का जबरदस्त तड़का
x
Kajol काजोल: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल Kajolकी आने वाली फिल्म 'मां' Maa का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म में काजोल ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी को खूंखार राक्षसों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी गांव पर आधारित है, जहां कुंवारी लड़कियों के गायब होने की घटनाएं हो रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'मां' Maa के ट्रेलर में रोमांच, डर और इमोशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में काजोल के साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में क्या है खास? फिल्म 'मां' के ट्रेलर की शुरुआत एक शांत लेकिन रहस्यमयी गांव से होती है, जहां कुंवारी लड़कियों के गायब होने की घटनाएं सामने आती हैं।
गांव में मान्यता है कि अगर कोई कुंवारी लड़की उस डरावनी जगह पर जाती है, तो राक्षस उसे अपने साथ ले जाते हैं। महज कुछ महीनों में कई लड़कियां लापता हो चुकी हैं। काजोल Kajol की बेटी भी जब लापता हो जाती है तो वह उस डरावनी दुनिया में प्रवेश करती है, जहां इंसान और भूत के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है। ट्रेलर देखकर साफ है कि यह रोमांच, डर और इमोशन से भरपूर मां-बेटी की कहानी है। जिसमें हॉरर के साथ-साथ मां-बेटी के रिश्ते की गहराई को भी बखूबी दिखाया गया है। फिल्म 'मां' Maa 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Next Story