मनोरंजन

Kailash Kher : लाइव शो में भीड़ हुई बेकाबू, मची अफरा-तफरी

Sarita
26 Dec 2025 12:36 PM IST
Kailash Kher : लाइव शो में भीड़ हुई बेकाबू, मची  अफरा-तफरी
x
Kailash Kher : मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में मशहूर सूफी सिंगर कैलाश खेर का लाइव कॉन्सर्ट (Live Concert) उस वक्त सुर्खियों में आ गया था, जब मंच के सामने मौजूद हजारों दर्शक अचानक बेकाबू हो गए थे। सिंगर कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा हालात इतने बिगड़ गए थे कि भीड़ ने बैरीकेड्स तोड़ डाले थे और स्टेज की ओर बढ़ने लगी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा कारणों से कैलाश खेर के इस शो को बीच में ही रोकना पड़ा था।
-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेरKailash Kher ग्वालियर के मेला मैदान में परफॉर्म कर रहे थे। जैसे ही उनका कार्यक्रम शुरू हुआ, दर्शकों का उत्साह देखते ही देखते अराजकता में बदल गया।भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरीकेड्स को तोड़ दिया और स्टेज के बेहद करीब पहुंच गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
Kailash Kherने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी। वह खुद माइक लेकर दर्शकों से संयम बरतने की अपील करते नजर आए। गुस्से और निराशा में कैलाश खेर ने कहा- आप जानवरों जैसा व्यवहार मत कीजिए, प्लीज खुद को कंट्रोल करें। इसके बावजूद भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।जब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती दिखी तो आयोजकों और सिक्योरिटी टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए कैलाश खेर के कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की और स्टेज एरिया को खाली कराया गया।
आपको बता दें कि ये लाइव शो क्रिसमस के दिन आयोजित किया गया था। खास बात ये रही कि कार्यक्रम भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर रखा गया था लेकिन शो की शुरुआत के कुछ ही समय बाद हालात बिगड़ गए और कार्यक्रम अधूरा रह गया।
Next Story