
x
Jolly LLB 3 Box Office Collection: सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित जॉली एलएलबी 3 ने 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में अक्षय कुमार जगदीश्वर मिश्रा (जॉली मिश्रा) और अरशद वारसी जगदीश त्यागी (जॉली त्यागी) के किरदार में नजर आए. लीगल कॉमेडी ड्रामा में अक्षय और अरशद आमने-सामने दिखे. फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और तगड़ी कमाई की. अब फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा हो गए और इसकी कमाई घट गई है. चलिए आपको 24वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
जॉली एलएलबी 3 तोड़ेगी बर्फी फिल्म का रिकॉर्ड
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने 24वें दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 111.81 हो गया है. ये अर्ली आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे. अक्षय कुमार की फिल्म ने ‘सिकंदर’ (110.36 करोड़) और ‘हाउसफुल 3’ (110.2 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब इसका अगला टारगेट बर्फी (112.1), गजनी, रा-वन, हॉलिडे जैसी मूवीज है. रणबीर कपूर की हिट फिल्म बर्फी का रिकॉर्ड बस टूटने ही वाला है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज भी हैं.
जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस कार्ड
नेट कलेक्शन- 111.81 करोड़ रुपये
जॉली एलएलबी 3 किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी?
जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
जॉली एलएलबी 3 का कुल कलेक्शन कितना है?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 24वें दिन तक 111.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिलहाल कमाई जारी है.
जॉली एलएलबी 3 की स्टाकास्ट में कौन-कौन है?
जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सौरभ शुक्ला हैं.
जॉली एलएलबी 3 का जॉनर क्या है?
यह एक कॉमेडी-ड्रामा और लॉ ड्रामा फिल्म है.
जॉली एलएलबी 3 के साथ किस फिल्म का क्लैश हुआ था?
जॉली एलएलबी 3 के साथ अजेय और निशानची का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था.
TagsJolly LLB 3Collectionजॉली एलएलबी 3Jolly LLB 3Jolly LLB 3 जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





