
x
Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। जॉली एलएलबी 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसने अब तक करोड़ों की कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग में फिल्म का प्रदर्शन शानदार है। उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन शानदार कलेक्शन करेगी। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की है।
जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ हुमा कुरैशी, अमृता राव अहम भूमिका निभाती नज़र आएंगी। यह जॉली एलएलबी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है। फिल्म के पहले पार्ट में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में नज़र आए थे, जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नज़र आए थे। अब दोनों तीसरे पार्ट में साथ नज़र आने वाले हैं।
एडवांस बुकिंग से हुई इतनी कमाई
SaccNilk की रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने अब तक एडवांस बुकिंग से 1.95 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसमें ब्लॉक सीटें भी शामिल हैं। जॉली एलएलबी 3 के 3471 शो के लिए अब तक 15740 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। रिलीज़ में अभी तीन दिन बाकी हैं और इन दिनों में यह आंकड़ा काफी बढ़ने वाला है। जॉली एलएलबी 3 की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हो रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इसमें और भी शो शामिल हो सकते हैं। फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसके चलते लोग इसे देखने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही, अक्षय कुमार और अरशद वारसी को आमने-सामने देखना भी शानदार होगा। उनके साथ, सौरभ शुक्ला को एक बार फिर देखना भी मज़ेदार होगा।
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित जॉली एलएलबी 3 के पहले दिन दोहरे अंकों में कमाई करने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन क्या कमाल दिखा पाती है।
Next Story





