Jija Ji Ke Bhai Se: रितिक सिंह का 'जीजा जी के भाई से..' गाना रिलीज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपना गर्दा उड़ा रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सब भोजपुरी गानों को सुनना काफी पसंद करते हैं। इतनी तरक्की देखने के बाद यह कोई नहीं कह सकता है कि भोजपुरी के गाने अब किसी भी मामले में पीछे रह गए हैं। भोजपुरी जगत में आमतौर पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का जलवा देखने को मिलता है, लेकिन अब रितिक सिंह का एक और नया धमाकेदार गाना ‘जीजा जी के भाई से' रिलीज हो गया है।
रितिक के इस गाने के रिलीज होने के बाद से ही यह गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है। फैंस भी इस गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं और वीडियो की कमेंट लिस्ट को प्यारे-प्यारे कमेंट्स से भर दिया है। रितिक वैसे भी भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उनके गाने दर्शक अपने सॉन्ग की प्ले लिस्ट का हिस्सा बनाकर रखते हैं। काफी समय बाद रितिक की इस नए आइटम नंबर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है।
बता दें कि ‘जीजा जी के भाई से' गाने को रितिक ने भोजपुरी की टॉप सिंगर शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। शिवानी की आवाज किसी भी गाने में नई जान भर देती है। यह शिवानी की आवाज का ही जादू है कि भोजपुरी सिनेमा में उनकी गायकी के लाखों फैंस दीवाने हैं। गाना डांस नंबर होने के साथ-साथ खूब मस्ती और धमाल से भी भरा हुआ है। भोजपुरी का यही अंदाज उनके दर्शकों को भा जाता है।