मनोरंजन

Jhanak Spoiler: अर्शी को लगेगा झटका, क्या वह अपनी बहन झनक से मिलेंगी

Sarita
29 Jan 2025 11:21 AM IST
Jhanak Spoiler:   अर्शी को लगेगा झटका, क्या वह अपनी बहन झनक से मिलेंगी
x
Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल झनक में बोस परिवार और पारेख परिवार के बीच ड्रामा जारी है। जहां झनक पारेख परिवार की बेटियों के लिए आवाज उठा रही हैं, वहीं बोस परिवार में घरवालों के बीच अनबन चल रही है। झनक, विहान की बड़ी साली की बेटी (प्रियांशी) को डांस सिखाती है और उसे कॉम्पिटिशन में ले जाती है। वो अपनी सास से झूठ बोलकर प्रियांशी को स्कूल ले जाती है। इसी बीच लड़के के परिवार वाले उसे देखने घर आ जाते हैं।
झनक की सास अपनी बड़ी बहू से बार-बार कहती है कि वो प्रियांशी को कमरे से लेकर आए। जब ​​काफी देर तक प्रियांशी नहीं आती है तो विहान की छोटी साली प्रियांशी के कमरे में जाती है। तब उसे पता चलता है कि प्रियांशी कमरे में नहीं है। वो नीचे आकर सबको बताती है कि प्रियांशी घर में नहीं है। ये सुनकर झनक की सास हैरान रह जाती है। लड़के के घरवाले ये सुनकर जाने ही वाले होते हैं, तभी लड़का कहता है कि वो लड़की से मिलकर ही जाएगा. जब झनक वापस आती है तो वो सभी से माफ़ी मांगती है. लड़का प्रियांशी से शादी करने के लिए राज़ी हो जाता है|
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्शी और अनिरुद्ध विहान के घर जाने का प्लान बना रहे हैं. अनिरुद्ध को पता है कि झनक वहां है इसलिए वो अर्शी को वहां ले जाने से घबरा रहा है लेकिन अर्शी वहां जाने के लिए काफी उत्साहित है. प्रोमो में देखा गया कि वहां जाने से पहले अनिरुद्ध अर्शी से कहेगा कि वहां उसके लिए एक सरप्राइज है|यहां झनक भी विहान से पूछती है कि क्या अनिरुद्ध आ रहा है? इस पर विहान कहता है कि अर्शी भी उसके साथ आएगी. ये सुनकर झनक हैरान हो जाएगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अर्शी झनक से मिलकर हैरान होगी या नहीं|
Next Story