मनोरंजन

एयरपोर्ट पर येलो सूट में स्पॉट हुईं Jasmin Bhasin

Tara Tandi
5 July 2021 1:28 PM GMT
एयरपोर्ट पर येलो सूट में स्पॉट हुईं Jasmin Bhasin
x
टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वो अक्सर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही साथ जैस्मिन कई जगहों पर अली के साथ स्पॉट होती रहती हैं। लेकिन हाल ही में जैस्मिन अकेले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं।

दरअसल जैस्मिन मुंबई से चंडीगढ़ अपने किसी शूट के लिए जा रही थीं। इसी दौरान अभिनेत्री मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरा में कैद हुईं। इस दौरान जैस्मिन पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। जैस्मिन ने पीले रंग के सूट के साथ सफेद रंग का प्लाजो और सफेद रंग का ही दुपट्टा पहनी हुई थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। इस गेटअप में जैस्मिन बेहद खूबसूरत नजर आईं।
जैस्मिन की ये तस्वीरें सेलेब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर जैस्मिन पैंस तो फिदा हो ही रहे हैं। साथ ही साथ उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी भी अपना दिल हार बैठे हैं। विरल भायानी की इस तस्वीर पर अली ने आंखों से दिल बाहर निकल आने वाली इमोजी कमेंट में शेयर की है। जिसे देख समझा जा सकता है कि अली इन तस्वीरों को देख दिल हार बैठे हैं।

बता दें कि बीते दिनों जैस्मिन भसीन ने अली गोनी और उनके परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। यहां से आने के बाद भी दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इन दोनों की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद करते हैं।
गौरतलब है कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन बिग बॉस 14 में नज़र आए थे। जिसके बाद अली और जैस्मिन की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई। दोनों ने बिग बॉस हाउस में ही एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था। अब फैंस को इस बात का इंतज़ार है कि दोनों शादी कब करेंगे? लेकिन अली और जैस्मिन का कहना है कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वो अभी अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।


Next Story