मनोरंजन

Janhvi Kapoor:इंडो-वेस्टर्न लुक ऑफ-शोल्डर ड्रेस और झुमकों में दिखीं हुस्न की परी

Sarita
28 Sept 2025 9:13 AM IST
Janhvi Kapoor:इंडो-वेस्टर्न लुक ऑफ-शोल्डर ड्रेस और झुमकों में दिखीं हुस्न की परी
x
Janhvi Kapoor : जान्हवी कपूर Janhvi Kapoor ने 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से अपनी एक्टिंग और स्टाइल से लोगों का दिल जीत रही हैं। आज वह बॉलीवुड की यंग जेनरेशन की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा, जान्हवी अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं और हमेशा अपने स्टाइलिश लुक से फैन्स को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इसी सिलसिले में, उनकी हालिया इंडो-वेस्टर्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
बीती शाम जान्हवी कपूर Janhvi Kapoor एक इवेंट में शामिल हुईं, जहाँ उनके स्टाइलिश अंदाज़ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेत्री ने ऑफ-शोल्डर गोल्डन टॉप और पिंक ड्रेस पहनी थी, जिसमें वेस्टर्न और इंडियन फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा था। जान्हवी ने इस इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ माथे पर बिंदी और बड़े झुमके पहने थे, जो उनके लुक को और भी खास बना रहे थे। उन्होंने ज्वेलरी और चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया।
इवेंट में, जान्हवी कपूरJanhvi Kapoor ने मुस्कुराते हुए मीडिया और फोटोग्राफर्स को पोज़ दिए। उनके स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक की तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। जान्हवी की खूबसूरती पर फैन्स फिदा हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई सोच रहा है कि कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। जान्हवी कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह न सिर्फ़ एक्टिंग में, बल्कि फैशन में भी ट्रेंडसेटर हैं।
Next Story