मनोरंजन

James Ransone Dies: 46 साल के फेमस एक्टर ने किया सुसाइड

Sarita
22 Dec 2025 11:16 AM IST
James Ransone Dies: 46 साल के फेमस एक्टर ने किया सुसाइड
x
James Ransone Dies: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। हॉलीवुड के फेमस एक्टर जेम्स रैनसोन का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के मुताबिक, जेम्स का शव शुक्रवार को उनके घर में मिला। इस खबर के बाहर आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्यों जेम्स ने खुद को खत्म कर लिया? लोग अपने एक्टर का श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के अनुसार, जेम्स रैनसोन की मौत की वजह फांसी लगाकर आत्महत्या बताई जा रही है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट को जेम्स के घर से एक फोन आया था। जब पुलिस वहां पहुंची, तो एक्टर की मौत हो चुकी थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी या साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है। जेम्स की मौत को एक आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा है।
Next Story