मनोरंजन

Jailer 2 :नोरा फतेही रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में, 8 दिनों से चल रही शूटिंग

Sarita
17 Dec 2025 7:52 AM IST
Jailer 2  :नोरा फतेही रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में, 8 दिनों से चल रही शूटिंग
x
Jailer 2 : बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मेगा बजट फिल्म जेलर 2 से जुड़ गई हैं। नोरा फिल्म में आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा पिछले आठ दिनों से चेन्नई में गाने की शूटिंग कर रही हैं। उनके इस आइटम नंबर के लिए फीस करोड़ों में बताई जा रही है।
रजनीकांत की जेलर 2 का बजट 400 करोड़ रुपये है। फिल्म में पहले से विद्या बालन शामिल हैं, वहीं अब नोरा फतेही भी इसमें जुड़ गई हैं। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और यह एक एनर्जी से भरपूर साउथ-स्टाइल ट्रैक होगा। इस आइटम नंबर में नोरा 42 साल बड़े रजनीकांत के साथ डांस करती हुई दिखाई देंगी।
नोरा फतेही ने अपनी पहचान आइटम गर्ल के रूप में बनाई है। उनके हिट गाने जैसे दिलबर, ओ साकी साकी और गर्मी दर्शकों को भा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक आइटम नंबर के लिए नोरा 2 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और शिव राजकुमार कैमियो करते नजर आएंगे। जेलर 2, 2023 में आई फिल्म जेलर का सीक्वल है और इसे नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।
Next Story