
x
Jaat Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ Jaat सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। इस खबर में जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की। साथ ही एक्सपर्ट्स के नजरिए में समझिए कि यह फिल्म आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करेगी|
पहले जानें फिल्म ने दो दिन में कितनी कमाई की
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ 50 हजार कमाए थे। वहीं दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5 करोड़ 35 हजार रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में 14 करोड़ 85 हजार रुपए कमा लिए हैं।
अब समझें एक्सपर्ट्स का नजरिया
इस बारे में अमर उजाला से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने कहा- ‘कल इस फिल्म ने लगभग साढ़े 8 करोड़ रुपए कमाए थे और आज लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए कमाएगी। अब देखें तो जो भी फिल्म गुरुवार को छुट्टी के दिन का फायदा उठाने के लिए रिलीज होती है तो शुक्रवार को उसका कलेक्शन गिरता ही है। यह कोई आश्चर्य वाली बात नहीं हैं।’
कोमल ने आगे कहा, ‘चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म की रिपोर्ट भी खराब है। शनिवार और रविवार को भी फिल्म को थोड़ा बहुत ही फायदा मिलने वाला है। मेरे ख्याल से वीकेंड तक यह कम से कम 25 से 30 करोड़ के बीच ही कमा पाएगी। बाकी ‘केसरी 2’ से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, वो फिल्म रिलीज न भी होती तब भी यह फिल्म नहीं चलती। यह बड़ी बेकार फिल्म है। पता नहीं सनी देओल ने इसे क्या देखकर चुना पर यह एक अच्छी चॉइस नहीं है। यह बेकार फिल्म है।’
इन तीन वजहों से हुआ फिल्म को नुकसान : विषेक चौहान
वहीं फिल्म के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए फिल्म एग्जिबिटर विषेक चौहान ने कहा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि इस फिल्म में कई कमियां हैं। पहली यह कि मास मसाला फिल्म होने के बाद भी इसमें सनी देओल के अपोजिट कोई हीरोइन नहीं है, जो इसकी सबसे बड़ी कमी है। दूसरी वजह है कि फिल्म के गाने बहुत ही खराब हैं। तीसरी वजह है उर्वशी रौतेला का डांस नंबर जिसने फिल्म पर उल्टा असर किया है। इस गाने ने फिल्म को फैमिली ऑडियंस से दूर कर दिया है।’
‘फिल्म से बी ग्रेड टाइप टच आता है’
विषेक आगे कहते हैं, ‘यह एक अधूरी फिल्म है जिससे थोड़ा सा बी ग्रेड टाइप टच आता है। जो सनी देओल के नाम पर जा रहे हैं बस वो ही ऑडियंस है। कुल मिलाकर इस फिल्म को बेहतर बनाया जा सकता था। मेरे ख्याल से यह अगले आठ दिन में जितना कमा ले उतना ही काफी है।’
TagsJaatBox OfficeCollectionदूसरे दिनलड़खड़ाईसनी देओलजाटJaatfalters on the second daySunny Deolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





