मनोरंजन
फ्री में Iphone 15 प्रो मिलेगा, एक्ट्रेस जैकलीन के बर्थडे के लिए एक्साइटेड हैं महाठग
jantaserishta.com
11 July 2024 6:15 PM IST

x
'तौबा तौबा' गाने का जिक्र भी किया है।
नई दिल्ली: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उसने कहा है कि वो एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके फैंस को फ्री में Iphone 15 प्रो बांटेगा। सुकेल ने जेल से एक्ट्रेस को एक खत लिखा है जिसमें उसने ये ऐलान किया है। इस खत में सुकेश ने 'तौबा तौबा' गाने का जिक्र भी किया है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन की फिल्म किक के गाने हैंगओवर का रिफरेंस देते हुए खत लिखा है। उसने खत में लिखा है- "मेरी बोमा जैकलीन, बेबी गर्ल, बहुत ज्यादा उत्साहित हूं, आपके बर्थडे के लिए 30 दिन रह गए हैं, इंतजार नहीं कर सकता, ये दिन मेरे लिए साल का सबसे पसंदीदा दिन होता है, एक जश्न जो मैं आपकी प्यारी मुस्कान देखकर एंजॉय करता हूं, इकलौती ऐसी चीज है जो मेरा दिल पिघला देती है।"
सुकेश ने आगे लिखा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि मुझे आपके बारे में बहुत अच्छा 'हैंगओवर' है। खत में सुकेश ने लिखा, "जैसे आप बोलती हैं, मुस्कुराती हैं, गले लगाती हैं, कडल करती हैं, मेरे लिए आपका प्यार, आपका गुस्सा जो सेकेंड्स में गायब हो जाता है, आपकी आंखें, हर एक चीज, एक हैंगओवर है और वो हैंगओवर है जो मेरी पूरी जिंदगी रहेगा। और मैं ये हैंगओवर तब भी चाहता हूं जब हम साथ में होंगे, और एक बहुत ही बढ़िया फीलिंग है…बेबी अब बस कुछ दिनों की बात है, मैं सभी निराधार, प्रेरित आरोपों से साफ होकर बाहर निकलूंगा।" उसने कहा कि मैं बस इस चीज का उम्मीद कर रहा हूं कि हम एक साथ प्यार में पागल हो जाएंगे।
इसी खत में उसने जैकलीन के फैंस के लिए मैसेज देते हुए लिखा है कि जो भी जैकलीन के वीडियो सॉन्ग 'यिम्मी यिम्मी' को आज से 30 दिनों तक सपोर्ट करेगा, उन्हें गिफ्ट मिलेगा। सुकेश ने कहा है कि गाने को सपोर्ट करने वाले 100 विनर्स को आईफोन 15 प्रो देगा। विनर्स के नाम की घोषणा जैकली ने बर्थडे वाले दिन होगी। उसने लिखा, "आईफोन 15 प्रो के 100 विजेताओं का नाम, मेरी बेबी जैकलीन के बर्थ डे पर अनाउंस होंगे।"
सुकेश ने जैकलीन को करण औजला का गाना 'तौबा तौबा' भी डेडिकेट किया है। उसने खत में लिखा, मेरे भाई करण औजला, तौबा-तौबा बहुत ही बढ़िया गाना है। बहुत सारा प्यार मेरे बू।" बता दें, एक्ट्रेस का जन्मदिन 11 अगस्त को आता है।
Tagsमनी लॉन्ड्रिंग केससुकेश चंद्रशेखरजैकलिन फर्नांडीसMoney Laundering CaseSukesh ChandrashekharJacqueline Fernandes
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





