भारत

युवक का अपहरण कर हत्या, जंगल से शव बरामद, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 July 2024 6:07 PM IST
युवक का अपहरण कर हत्या, जंगल से शव बरामद, दो गिरफ्तार
x
आरोपियों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है।
रांची: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक अजय महतो का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को जिकरा फॉल के पास जंगल में फेंक दिया गया। बुधवार रात हुई इस वारदात का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश मुंडा और कृष्णा महतो शामिल हैं।
जगदीश मुंडा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि अजय महतो उसकी पत्नी को परेशान करता था। विरोध करने पर वह पूरे परिवार की हत्या की धमकी देता था। इसी वजह से उसने अजय महतो के अपहरण और हत्या की योजना बनाई। मृतक अजय महतो इसी थाना क्षेत्र के बेड़वारी गांव का रहने वाला था। आरोपियों ने ओझासाड़म गांव से उसका अपहरण किया और बाइक पर बिठाकर जंगल की तरफ ले गए। वहां धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर अजय की हत्या की गई और शव को जिकरा फॉल के पास फेंक दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद कर लिया।
वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी की अगुवाई वाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story