मनोरंजन

International Yoga Day: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने योग को दी अहमियत

Sarita
21 Jun 2025 10:19 AM IST
International Yoga Day: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने योग को दी अहमियत
x
International Yoga Day: 21 जून का दिन पूरी दुनिया के लिए अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए होता है। ये दिन एहसास कराता है कि स्वास्थ्य की चिंता इंसानों के लिए सर्वोपरि है। इसीलिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ एक्ट्रेस हैं, जिनके लिए योगा बहुत मायने रखता है। आइए जानते उन हसीनाओं के बारे में।
रकुल प्रीत सिंह:
इसी कड़ी में रकुल प्रीत सिंह का भी नाम शामिल है, जिनकी फिटनेस का राज योगा है। 34 वर्षीय अभिनेत्री अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फिट एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है, जिनकी खूबसूरती भी लोगों को दीवाना बनाती है।
दीपिका पादुकोण :
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में एटली की फिल्म से सिनेमाई दुनिया में फिर से वापसी कर रही हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस ने अपने आप को बिल्कुल फिट रखा है और फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उन्हें भी योग का सहारा लेते हुए देखा जाता है।
करीना कपूर खान:
करीना कपूर भी अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती हैं। दो बच्चों के बाद भी अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस को काफी मेंटेन रखा है। इसके लिए एक्ट्रेस को योगा करते हुए देखा जाता है।
शिल्पा शेट्टी:
बॉलीवुड की हसीनाओं की बात होती है, तो इस कड़ी में सबसे पहले नंबर पर नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। इन्हें अक्सर योग करते हुए देखा जाता है, जिसका असर इनकी फिटनेस पर दिखता है। 50 वर्ष की उम्र में भी एक्ट्रेस कई युवा अभिनेत्रियों को हेल्थ के मामले में टक्कर देती हुईं नजर आती हैं। दो बच्चों के बावजूद उनकी ये फिटनेस कमाल की बात है।
मलाइका अरोड़ा:
51 की उम्र में भी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की फिटनेस देखने लायक है। एक्ट्रेस को अक्सर जिम और योगा करते हुए देखा जाता है। उनके लिए उम्र महज एक नंबर बन गया है, जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
इस कड़ी में दिशा पाटनी का भी नाम शामिल हैं, जो फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें भी अपनी सेहत को लेकर जिम और योगा करते हुए देखा जाता है।
Next Story