मनोरंजन

Indian Idol 16 :इस दिन से शुरू हो रहा है इंडियन आइडल 16

Sarita
28 Sept 2025 6:39 AM IST
Indian Idol 16 :इस दिन से शुरू हो रहा है इंडियन आइडल 16
x
Indian Idol 16 : सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाला यह शो अपने खास अंदाज के लिए जाना जाता है। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट मशहूर हो जाते हैं। इसके अलावा शो के होस्ट और जज भी लाइमलाइट में रहते हैं। फैंस के लिए खुशखबरी है कि इसका नया सीजन धमाल मचाने वाला है। इस बार शो यादों और संगीत की खास धुन अपने दिल को छू लेने वाली थीम ‘यादों की प्लेलिस्ट : जहां आवाजें आज वाली और गाने आप वाले’ के साथ लाया जा रहा है।
आज के टेलेंट को पुराने गानों के साथ मिलाने का वादा करते हुए, यह सीजन भारतीय संगीत के पुराने गानों का एक म्यूजिकल सेलिब्रेशन होने वाला है। इंडियन आइडल का 16वां सीजन 18 अक्टूबर से सोनी टीवी और सोनी LIV पर प्रसारित होगा। शो के जज के रूप में संगीत जगत के तीन दिग्गज आ रहे हैं। इसमें विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह के नाम शामिल हैं, जो रंग जमाते नजर आएंगे। देखिए इंडियन आइडल 18 अक्टूबर रात 8 बजे से शुरू होगा। यादों की प्लेलिस्ट, इंडियन आइडल का नया सीजन होने वाला है।” बता दें शो की शुरुआत साल 2004 में की गई थी। इस शो ने देश को कुछ बेहतरीन सिंगर दिए हैं। पिछले कुछ सालों में इस शो ने अभिजीत सावंत, नेहा कक्कड़ और सलमान अली जैसे कलाकारों के करिअर को नई दिशा दी है। बता दें 'इंडियन आइडल 15' में जज की कुर्सी पर बैठे विशाल, श्रेया और बादशाह ने सबका दिल जीत लिया था।
हालांकि इस साल अप्रैल में विशाल ने ऐलान किया था कि वो अब 'इंडियन आइडल' का हिस्सा नहीं होंगे। पिछले 6 सीजन से जज की कुर्सी संभालते आ रहे विशाल ने जब ये घोषणा की तो उनके तमाम प्रशंसक निराश हो गए थे। अब उनकी वापसी से हर कोई खुश है। नेहा कक्कड़ पूर्व में कई सीजन में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।
Next Story