
x
Ikkis Box Office Day 5: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'इक्कीस' Ikkis को लेकर सुर्खियों में हैं, जो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने शहीद अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया हैं, जो उनकी पहली फिल्म है। इसी के साथ ये दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है, जिसकी रिलीज से पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म अब ओपनिंग वीकेंड से वर्किंग डे में आ गई है, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म का पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा?
क्योंकि, ये दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, ऐसे में मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन पहले वीकेंड के बाद अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है और ऐसा हम नहीं, फिल्म की रिलीज के बाद का पहला सोमवार कह रहा है। कमर्शियल तौर पर सोमवार को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखी। पहले संडे को फिल्म ने 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया, लेकिन सोमवार को आते ही ये धड़ाम हो गई। पहले सोमवार को अगस्त्य नंदा की फिल्म 2 करोड़ का भी कलेक्शन कर पाई है। फिल्म ने पांचवे दिन 1.32 करोड़ का ही कलेक्शन किया, जो कि काफी कम है।
इसी के साथ नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'इक्कीस' Ikkis बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। सोमवार की कमाई के साथ अब तक इस फिल्म ने 23 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।फिल्म की शुरुआत की बात करें तो श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'इक्कीस' Ikkis ने पहले दिन 7.28 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन 4.02 करोड़, तीसरे दिन 5.05 करोड़ और चौथे दिन 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन, सोमवार आते ही फिल्म के दर्शक तेजी से घट गए।फिल्म का बजट 60 करोड़ है। यानी कमाई के मामले में अभी भी ये फिल्म अपने बजट से कोसों दूर है। दूसरी तरफ सिनेमाघरों में 'धुरंधर' की गूंज है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। एक महीने पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
TagsIkkisमंडे टेस्टफिल्मMonday testfilmजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





