
x
Hulk Hogan : मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आती रहती है। अब हाल ही में खबर आई है कि मशहूर अभिनेता और टीवी स्टार हल्क होगन Hulk Hogan अब इस दुनिया में नहीं रहे। 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। हल्क न केवल एक फिल्म और टीवी स्टार थे, बल्कि एक विश्व प्रसिद्ध पहलवान भी थे। कुश्ती की दुनिया में उनका एक बड़ा नाम था। अब जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।
हल्क होगन Hulk Hogan का असली नाम टेरी जीन बोलिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मशहूर स्टार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।हल्क होगन Hulk Hogan ने "रॉकी III" और "थंडर इन पैराडाइज" जैसी फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया। उनके हास्य और जोशीले व्यक्तित्व ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा, उन्होंने कुश्ती की दुनिया में खूब नाम कमाया। होगन ने 1980 और 1990 के दशक में WWE (तब WWF) को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उनकी लाल और पीली पोशाक, लंबे सुनहरे बाल और "हल्कमेनिया" का नारा प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय था।
हल्क होगन Hulk Hogan ने छह बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट्स में हिस्सा लिया। उन्होंने आंद्रे द जाइंट, रैंडी सैवेज और द रॉक जैसे पहलवानों के साथ यादगार मुकाबले खेले। हालाँकि हल्क होगन Hulk Hogan ने हाल के वर्षों में कुश्ती से दूरी बना ली थी, फिर भी वे टीवी और सोशल मीडिया के ज़रिए प्रशंसकों से जुड़े रहे।
TagsHulk Hoganफिल्मटीवी स्टारहल्क होगननिधनHulk HoganfilmTV stardies जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





