मनोरंजन

17वें दिन कितना रहा फिल्म रावणासुर का कलेक्शन

Apurva Srivastav
24 April 2023 12:07 AM IST
17वें दिन कितना रहा फिल्म रावणासुर का कलेक्शन
x
साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर रवि तेजा की फिल्म का खेल अब सिनेमागरों से लगभग खत्म ही हो गया है. कुछ ही थिएटर्स में लगी इस फिल्म का कलेक्शन भी बहुत कम हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर अब सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ही चल रही है. इसके अलावा भोला और चंगेज का जलवा बरकरार है. फिल्म रावणासुर सिर्फ तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इसलिए बहुत जल्दी सिमट गई फिल्म ने अपनी लागत भी नहीं निकाली है, हालांकि ये फिल्म एक बार फिर रिलीज की जाएगी जो हिंदी और दूसरी भाषाओं में हो सकती है. चलिए आपको फिल्म रावणासुर के 17वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
फिल्म ‘रावणासुर’ ने 17वें दिन कितना कमाया? (Ravanasura Box Office Collection Day 17)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म रावणासुर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सिंगल भाषा में रिलीज होने के बाद भी ऐसा कलेक्शन सराहनीय रहा. इसके बाद दूसरे दिन 3.75 करोड़, तीसरे दिन 3.15 करोड़, चौथे दिन 1.05 करोड़, पांचवे दिन 75 लाख, छठे दिन 65 लाख, सातवें दिन 53 लाख, आठवें दिन 25 लाख, 9वें दिन 22 लाख रुपये, 10वें दिन 25 लाख, 11वें 30 लाख और 12वें दिन 10 लाख, 13वें दिन 10 लाख, 14वें दिन 15 लाख, 15वें दिन भी 10 लाख, 16वें दिन 5 लाख और 17वें दिन भी 5 लाख रुपये ही कमाए. फिल्म ने 17वें दिनों में लगभग 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ‘भोला’ और ‘दसरा’ चल रही है लेकिन सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के आगे किसी की नहीं चल रही. अब फिल्म रावणासुर की कमाई लगभग पूरी हो चुकी है.
जानकारी के मुताबिक,फिल्म रावणासुर का बजट 50 करोड़ रुपये है. वैसे तो रवि तेजा की फिल्में हमेशा अच्छा कलेक्शन करती हैं लेकिन इस बार फिल्म रावणासुर ने गलत सुर लगा लिए और फिल्म फ्लॉप होती नजर आई. हालांकि ये फिल्म सिर्फ तेलुगू भाषा में ही रिलीज हुई है और अगर इसे हिंदी या दूसरी भाषाओं में रिलीज किया जाए तो इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है. रवि तेजा के फैन ना सिर्फ साउथ इंडिया में बल्कि दूसरी जगहों पर भी है. हिंदी भाषा के दर्शक भी रवि तेजा की फिल्में देखना पसंद करते हैं. हालांकि इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.
Next Story