मनोरंजन

Housefull 5 : वीकेंड का फायदा नहीं उठा पाई फिल्म, क्या दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये पार कर पाई

Sarita
15 Jun 2025 8:12 AM IST
Housefull 5 : वीकेंड का फायदा नहीं उठा पाई फिल्म, क्या दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये पार कर पाई
x
Housefull 5 : अक्षय कुमार और मशहूर स्टार कास्ट वाली 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त दर्शकों को हंसाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। वीकेंड पर भी इसका कलेक्शन नहीं बढ़ रहा है। जानिए, 9वें दिन इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपए कमाए?
अभी तक मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5 ने 9वें दिन करीब 6.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वीकेंड यानी शनिवार होने के बावजूद इसके कलेक्शन में कोई उछाल नहीं आया है। शुक्रवार को भी इस फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही कमाए थे।भारत में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 139.92 करोड़ रुपए है। लेकिन इस फिल्म के मेकर्स का दावा है कि इसने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। 9वें दिन भी यह अपना बजट वसूलने से कोसों दूर है। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में क्या होगा।
फिल्म 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस फ्रेंचाइजी का जादू फीका पड़ने लगा है। 'हाउसफुल 5' Housefull 5के कलेक्शन से ये साफ जाहिर होता है। इस फिल्म में भी ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े सेट, खूबसूरत लोकेशन और दो एंडिंग का कॉन्सेप्ट था। इतनी सारी चीजें होने के बावजूद भी ये दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई क्योंकि कहानी कमजोर थी। इन दिनों ये फिल्म सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रही है। फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5 में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जॉनी लीवर जैसे कई मशहूर कलाकार नजर आए हैं। दर्शक इस फिल्म को कुछ हद तक अक्षय कुमार की वजह से भी देख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
Next Story