मनोरंजन

Housefull 5: बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी, 16वें दिन अक्षय कुमार खेल रहे तूफानी पारी

Sarita
22 Jun 2025 7:08 AM IST
Housefull 5:  बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी, 16वें दिन अक्षय कुमार खेल रहे तूफानी पारी
x
Housefull 5: आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज़ के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5 को बॉक्स ऑफिस पर घाटा होता हुआ नज़र आया। आमिर की फिल्म के रिलीज़ होते ही अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।
हालाँकि, आज 16वें दिन फिल्म की कमाई में फिर से तेज़ी आई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक वापस पाती नज़र आ रही है। वीकेंड होने की वजह से दर्शक फिर से फिल्म देखने के लिए आने लगे हैं। आज फिल्म की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं फिल्म की अब तक की कमाई।
'हाउसफुल 5' Housefull 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मेकर्स द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 'हाउसफुल 5' Housefull 5 ने 15 दिनों में 179.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आपको बता दें कि Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 15वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए।
हालांकि, सैकनिल्क पर 16वें दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इसने कल से ज्यादा कमाई की है। अक्षय कुमार की फिल्म ने 10:20 बजे तक 2.11 करोड़ रुपये कमाए हैं और कुल कमाई 181.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। अंतिम आंकड़े जारी होने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।
हाउसफुल 5 Housefull 5 का बजट और दुनियाभर की कमाई
'हाउसफुल 5' Housefull 5 पर मेकर्स ने करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 15 दिनों में दुनियाभर में 259 करोड़ रुपये कमाए हैं। यानी यह भी संभव है कि बहुत जल्द यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये के कलेक्शन के आंकड़े को छू ले।
'हाउसफुल 5' Housefull 5 के बारे में
'हाउसफुल 5' Housefull 5 में तीन मुख्य किरदार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ने निभाए हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, संजय दत्त और श्रेयस तलपड़े समेत कुल 19 बड़े बॉलीवुड चेहरों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है जबकि साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं।
Next Story