
x
Housefull-5: अक्षय कुमार समेत 2 दर्जन सितारों से सजी फिल्म 'हाउसफुल-5' एक अनोखे प्रयोग की नींव रख रही है और आज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहली बार एक ही फिल्म के 2 अंत होने से प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं। साथ ही इस फिल्म में बड़े-छोटे सितारों समेत 2 दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड कलाकार कहानी में अपने अभिनय का तड़का लगाते नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक 94 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। साथ ही रिलीज से पहले इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए पिछले 5 दिनों में 5.4 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
प्रशंसकों का इंतजार खत्म
बॉलीवुड के दमदार निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के जरिए एक नए जॉनर की नींव रखी है। जिसमें एक ही फिल्म को 2 अलग-अलग अंत के साथ दिखाया जाएगा। साथ ही मर्डर मिस्ट्री और धमाकेदार कॉमेडी से सजी इस फिल्म में हत्यारा तो बदल जाएगा। लेकिन कहानी वही रहेगी। अब देखना होगा कि सिनेमा जगत में यह प्रयोग कितना सफल होता है। आज यानी 6 जून को हाउसफुल-5 Housefull-5 सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग में 94 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसने 5.50 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई कर ली है। यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी और सफल फिल्म फ्रेंचाइजी है। साल 2010 में फिल्म 'हाउसफुल' से शुरू हुआ यह सफर अभी भी जारी है और इस बार मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने की उम्मीद है। फिल्म 2 दर्जन सितारों से सजी है। आज रिलीज हो रही हाउसफुल-5 Housefull-5 कई मायनों में बेहद खास है। जैसे पहली बार एक ऐसी कहानी बन रही है जिसके 2 अंत हैं।
साथ ही इस फिल्म में 2 दर्जन से ज्यादा बड़े-छोटे फिल्मी सितारे भी शामिल किए गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, रंजीत बेदी, दीनू मौर्य, सौंदर्या शर्मा, निकेतन धीर और अन्य बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन तरूण मनसुखानी ने किया है।
TagsHousefull-5हाउसफुल-5सिनेमाघरों Housefull-5Cinemasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





