मनोरंजन

Housefull 5 Day 11 Collection: दूसरे सोमवार को भी फ्लॉप रही 'हाउसफुल 5', 11 दिन बाद भी बजट से कोसों दूर

Sarita
17 Jun 2025 7:27 AM IST
Housefull 5 Day 11 Collection: दूसरे सोमवार को भी फ्लॉप रही हाउसफुल 5, 11 दिन बाद भी बजट से कोसों दूर
x
Housefull 5 Day 11 Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5'Housefull 5 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं. बड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म को क्रिटिक्स से कुछ खास सराहना नहीं मिली. फिल्म दर्शकों को भी ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई. अब फिल्म की 11वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया|
दूसरे सोमवार को कमाई में आई गिरावट
करीब आधा दर्जन ए-लिस्ट बॉलीवुड स्टार्स से सजी 'हाउसफुल 5' Housefull 5 की दूसरे सोमवार की कमाई के आंकड़े अब सामने आ गए हैं. अपने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म खबर लिखे जाने तक सिर्फ 3.37 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. जो इसकी रविवार की कमाई से काफी कम है. पिछले रविवार को फिल्म ने छुट्टी का फायदा उठाते हुए 11.5 करोड़ का बिजनेस किया था. अब सोमवार की कमाई को मिलाकर 'हाउसफुल 5' का कुल कलेक्शन 157.62 करोड़ हो गया है।
11 दिन बाद भी फिल्म अपने बजट से पीछे है। 11 दिन में 157.62 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद 'हाउसफुल 5'Housefull 5 अभी भी अपने बजट से काफी दूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हाउसफुल 5' Housefull 5 का बजट 225-230 करोड़ बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म अपने बजट के करीब नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते फिल्म के अपने बजट से ज्यादा कमाई करने की संभावना बेहद कम होती जा रही है। ऐसे में फिल्म के अपने बजट से पीछे रहने की उम्मीद है। 'हाउसफुल 5'Housefull 5 में बड़ी स्टार कास्ट और सभी ए-लिस्ट एक्टर्स होने के बावजूद फिल्म लोगों को उम्मीद के मुताबिक प्रभावित नहीं कर पा रही है। फिल्म की कमजोर कड़ी फिल्म की कहानी बताई जा रही है। सितारों की फौज भी कमजोर स्क्रिप्ट को सफल बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।
Next Story